KORBA : सुशासन तिहार अंतर्गत क्विज-प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 17 मई को

              • घंटाघर आडिटोरियम में शाम 6.30 बजे शुरू होगी स्पर्धा, मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का होगा आयोजन

              कोरबा (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार का तीसरा चरण 31 मई तक चलेगा, जिसमें आमजनों के लिए समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है इस अवसर पर 17 मई को कोरबा में निहारिका घंटाघर स्थित आडिटोरियम में शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सुशासन तिहार और शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को शाम  6.30 बजे  शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जाएगा और जीतने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।कार्यक्रम में लोकनर्तक दल की प्रस्तुति होगी,स्थानीय कलाकार नृत्य, गायन, कविता पाठ जैसी प्रतिभाओं की प्रस्तुति दे सकते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न स्पर्धाओं में जीतने वाले प्रतिभागियों को मौके पर ही डिस्काउंट-वाउचर, कूपन, उपहार दिया जाएगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आम नागरिकों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

                              प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कीरायपुर (BCC...

                              KORBA : प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हो रहा देश का ऐतिहासिक विकास – उद्योग मंत्री

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                              रायपुर : गांव-गांव पहुंच रहा सुशासन, जनसमस्या निवारण शिविरों की शुरुआत

                              नवागढ़ के ग्राम सरखों में लगा पहला शिविर, जनप्रतिनिधियों...

                              रायपुर : रायगढ़ को मिला प्रेस क्लब भवन का तोहफा

                              वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन, 50 लाख...

                              Related Articles

                              Popular Categories