रायपुर : मुख्यमंत्री की पहल से जशपुर जिले में होगा आवागमन की सुविधा सुगम

              • जिले के लिए उपलब्धि 6 मार्गों के विस्तार के लिए मिली 18 करोड़ 46 लाख से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृत
              • मुख्यमंत्री के सुशासन सड़कों के जाल का हो रहा है विस्तार

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर वासियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और सड़कों के विस्तार हेतु सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं जिसका साकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है जशपुर में नागरिकों के आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छः सड़कों के निर्माण कार्य हेतु 18 करोड़ 46  लाख 87 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन मार्गो के निर्माण से लोगों के आवागमन में सुगमता होगी। जिले के लोगों में मिलने वाली सुविधा से खुशी की लहर है।

              राज्य शासन से स्वीकृति कार्यो में वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल जिला जशपुर के ग्राम चटकपुर से रेंगारबहार पहुंच मार्ग लम्बाई 2.46 किमी. के निर्माण हेतु 02 करोड़ 89 लाख 86 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी प्रकार कुनकुरी-औरीजोर-मतलूटोली-पटेलापारा पहुंच मार्ग लंबाई 2.54 किमी. निर्माण कार्य हेतु 03 करोड़ 01 लाख 95 हजार, एन.एच.43 के किमी. 540/4 से मयाली डेम तक मार्ग लंबाई 2.28 किमी. निर्माण हेतु 02 करोड़ 85 लाख 01 हजार, मयाली नेचर कैम्प से मधेश्वर मंदिर तक मार्ग लंबाई 2.20 किमी. निर्माण हेतु 2 करोड़ 71 लाख 89 हजार, रानीबंध चौक से चिडराटांगर होते हुए पंडरीआमा-उपरकछार मार्ग लंबाई 3.44 किमी. निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 29 लाख 58 हजार और जोकरी से मधेश्वर पहाड़ तक पहुंच मार्ग लंबाई 2.88 किमी. निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 68 लाख 58 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह

                              ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान-विकसित भारत की पहचान’’ थीम पर होंगे...

                              रायपुर : दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

                              समाज कल्याण विभाग द्वारा आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरूकंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल,...

                              रायपुर : अवैध उत्खनन पर सख्त एक्शन

                              बालोद में रेत और मिट्टी का अवैध परिवहन करते...

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास

                              महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी मुख्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories