बिलासपुर : टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत एसईसीएल द्वारा टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किए गए

              बिलासपुर (BCC NEWS 24): एसईसीएल वसंत विहार कॉलोनी स्थित रविन्द्र भवन में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान अंतर्गत सीएसआर के तहत टीबी मरीजों को निशुल्क पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर के मुख्य अतिथि के रूप में श्री बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन), एसईसीएल उपस्थित रहे।  इस अवसर पर कुल 45 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। आज के कार्यक्रम में शामिल नही हो सके शेष 15 मरीजों को परियोजना समन्वयक की देखरेख में उनके घर-घर जाकर पोषण किट प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर श्री आलोक कुमार, महाप्रबंधक (सीएसआर), एसईसीएल मुख्यालय; डॉ. प्रतिभा पाठक, सीएमएस, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, चेयरमैन, आर. के. एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

              एसईसीएल द्वारा आर. के. एचआईवी एंड एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर, मुंबई के सहयोग से छत्तीसगढ़ (बिलासपुर, रायगढ़, सुरजपुर) एवं मध्य प्रदेश (अनूपपुर) में 50,000 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग तथा 300 मरीजों को दवा एवं पोषण किट उपलब्ध कराने हेतु ₹3.82 करोड़ की सीएसआर परियोजना चलाई जा रही है। यह प्रयास प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


                              Hot this week

                              रायपुर : लेमनग्रास-किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन

                              ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरणरायपुर (BCC...

                              रायपुर : कोपाबेड़ा जलाशय के कार्यों के लिए 3.34 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories