KORBA : आठवीं आर्थिक गणना हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन

        कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर कोरबा द्वारा राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में जिले में आठवी आर्थिक गणना 2025-26 के सुचारू संचालन हेतु जिला कोरबा के लिए 12 सदस्यीय जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होंगे। जिला पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी/नगर पंचायत अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र वाणिज्य विभाग, सहायक संचालक ग्रामोद्योग विभाग, जिला श्रम पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला जनसम्पर्क अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को समिति के सदस्य और जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। यह समिति जिले में आठवीं आर्थिक गणना के कार्यों का क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग करेगी।



                Hot this week

                KORBA : बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

                द भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ के लगभग 10 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

                रायपुर में 7-8 अक्टूबर को सरकार द्वारा आयोजित किया...

                Related Articles

                Popular Categories