प्रधानमंत्री करेंगे एनटीपीसी नबीनगर एसटीपीपी, स्टेज-2 (3×800 मेगावॉट) का शिलान्यास

              नई दिल्ली (BCC NEWS 24): बिहार और पूर्वी भारत में बिजलीआपूर्तिकोमजबूतकरनेकीदिशामेंमहत्वपूर्ण पहल के तहतमाननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 मई 2025 को बिहार के औरंगाबाद जिले में 29,948 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले एनटीपीसी नबीनगर एसटीपीपी, स्टेज-2(3×800 मेगावॉट) का शिलान्यास किया जाएगा।

              यह परियोजना अत्याधुनिक अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो कि विद्युत उत्पादन में सर्वाधिक एफिशिएंसी प्रदान करती है। एनटीपीसी द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रतिबद्धता के तहत  नबीनगर स्टेज-2संयंत्रों में ड्राई बॉटम ऐश हैंडलिंग सिस्टम और एयर कूल्ड कंडेनसर स्थापित किया जाएगा। इससे विद्युत उत्पादन के लिए उपयोग में आने वाले शुद्धजल की खपत में काफी कमी आएगी।

              इसके अलावा इस परियोजना द्वारा बिहार के साथ-साथ राजस्थान, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब जैसे राज्‍यों को भी किफायती और विश्वसनीय बिजलीकी आपूर्ति होगी।

              इस परियोजना के आने से स्थानीय समुदायों, व्यवसायों और उद्योगों में बढ़तीऊर्जा की जरूरतें पूरी हो सकेंगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। साथ ही, इस परियोजना से देश को ऊर्जा सुरक्षा और किफायती ऊर्जा के दोहरे उद्देश्य को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

              एनटीपीसी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत् उत्‍पादन कंपनी है। यह भारत में विद्युत् आवश्यकताओं की पूर्ति में एक-चौथाई का योगदान देती है। इसकी मौजूदा स्थापित क्षमता 80 GW से अधिक हैतथा 32 GW की अतिरिक्त क्षमता निर्माणाधीन है, जिसमें से 13 GW की ऊर्जा क्षमता नवीकरणीय है। कंपनी 2032 तक 60 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

              एनटीपीसी अपने थर्मल, हाइड्रो, सौर और पवन ऊर्जा संयंत्रों द्वारा राष्ट्र में विश्वसनीय, किफ़ायती और सतत बिजली आपूर्ति हेतु समर्पित है। कंपनी सर्वोत्तम अभ्यासों का पालन करने, हरित भविष्य के लिए अभिनवता का विकास करने और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।


                              Hot this week

                              रायपुर : वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन

                              मुरिया परिवार की बदली जिंदगीरायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़...

                              KORBA : नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026

                              विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल...

                              रायपुर : लेमनग्रास-किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन

                              ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरणरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories