KORBA : सिविल डिफेंस वालिंटियर नामांकन हेतु लिये जा रहे हैं आवेदन

        कोरबा (BCC NEWS 24): देश में युद्ध जैसे आपात कालीन स्थिति एवं प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतु सिविल डिफेंन्स वांलिन्टियर नामांकन हेतु जिले के नागरिकों से आवेदन लिये जा रहे हैं। जिला सेनानी अधिकारी ने बताया कि यह पंजीयन देश सेवा की भावना से प्रेरित उन नागरिकों के लिए है जो आपदा, आपात कालीन स्थिति अथवा राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ी किसी जरूरत में प्रशासन का सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। कोरबा जिले में सिविल डिफेन्स वांलिटियरों का नामांकन प्रारंभ कर दिया गया है। इच्छुक नागरिक कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना कोरबा में स्वयं उपस्थित होकर नामांकन हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजो के साथ आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। सिविल डिफेन्स वालिंटियर हेतु आवेदक को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य, आयु सीमा 18 से 50 वर्ष के बीच और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास होना चाहिये। सिविल डिफेन्स वालिंटियर बनने हेतु आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र, कोरबा जिले का मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र की छाया प्रति एवं हाल का रंगीन पासपोर्ट साइज के 2 फोटो आवेदन के साथ जमा करना आवश्यक है। पूर्व में सिविल डिफेंन्स वॉलिन्टियर्स हेतु नामांकन बाबत्



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories