Stock Market Today: सेंसेक्स में 444 अंक चढ़कर 81,442 पर बंद, निफ्टी भी 130 अंक चढ़ा; IT और मेटल शेयर्स में तेजी रही

          मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 5 जून को तेजी रही। सेंसेक्स 444 अंक की बढ़त के साथ 81,442 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 130 अंक की तेजी रही। ये 24,750 के स्तर पर बंद हुआ है।

          सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट रही। IT, FMCG और मेटल शेयर में तेजी देखने को मिली है। वहीं ऑटो और सरकारी बैंकों के शेयर्स में गिरावट रही।

          एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

          • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 192 अंक की गिरावट के साथ 37,554 पर और कोरिया का कोस्पी 41 अंक ऊपर 2,812 पर बंद हुआ।
          • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 252 अंक तेजी 23,906 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 8 अंक की तेजी के साथ 3,384 पर बंद हुआ है।
          • 4 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 91 अंक गिरकर 42,427 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 61 अंक चढ़कर 19,460 पर और S&P 500 5,970 पर तेजी के साथ बंद हुआ।

          रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग का दूसरा दिन

          रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) मीटिंग का आज दूसरा दिन है। एक्सपर्ट्स के अनुसार मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी इस बार भी रेपो रेट में 0.25% कटौती कर सकती है। यानी, आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो सकते हैं।

          6 जून को सुबह 10 बजे RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा इस मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे। इससे पहले हुई दो बैठक में 0.50% की कटौती हो चुकी है। इससे रेपो रेट गिरकर 6% पर आ गई है। MPC में 6 सदस्य होते हैं। इनमें से 3 RBI के होते हैं, जबकि बाकी केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं।

          कल बाजार में तेजी रही

          शेयर बाजार में आज यानी 4 जून को तेजी रही। सेंसेक्स 260 अंक की बढ़त के साथ 80,998 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 78 अंक की बढ़त के साथ 24,620 के स्तर पर बंद हुआ है।

          सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट रही। मेटल, ऑटो, बैंकिंग और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं रियल्टी शेयर्स में 0.70% की गिरावट रही।



                    Hot this week

                    ​रायपुर : लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें – राज्यपाल रमेन डेका

                    चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का...

                    रायपुर : मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस समारोह का आयोजन

                    एक घंटा खेल के मैदान में’ एवं ‘खेलेगा भारत,...

                    Related Articles

                    Popular Categories