रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता 11 जून को करेंगे पदभार ग्रहण

              • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल 11 जून को राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री केदार नाथ गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय अपेक्स बैंक की नवीन शाखा फरसाबहार,  जिला-जशपुर का वर्चुअल शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। 

              इस गरिमामय कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा और सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप अति विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्यमंत्री श्री दयालदास बघेल, श्रम एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री किरण सिंह देव, श्री राजेश मूणत, श्री विक्रम उसेण्डी, श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री गुरु खुशवंत साहेब, श्री इंद्रकुमार साहू एवं महापौर नगर निगम रायपुर श्रीमती मीनल चौबे और श्री रमेश ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा

                              रायपुर (डॉ. दानेश्वरी सम्भाकर, उप संचालक- BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण

                              प्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर...

                              Related Articles

                              Popular Categories