अहमदाबाद विमान हादसा: मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुंचा, 170 ताबूत तैयार करने का ऑर्डर दिया गया, अब तक 248 शवों का DNA सैंपल्स का क्रॉस वेरिफिकेशन हुआ, जिसमें 6 का DNA मैच हुआ

              अहमदाबाद में विमान हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुंचा गया है। शवों को रखने के लिए 170 ताबूत का ऑर्डर दिया गया। बड़ोदरा के शख्स ने बताया कि एअर इंडिया के मैनेजर ने फोन कर ताबूतों का ऑर्डर दिया।

              इधर, अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डिप्टी सिविल सुपरिटेंडेंट रजनीश पटेल ने शनिवार को कहा- अब तक 248 शवों का DNA सैंपल्स का क्रॉस वेरिफिकेशन हुआ है, जिसमें से 6 का DNA मैच हुआ है।

              पटेल ने कहा कि पूर्णिमाबेन पटेल का शव उनके परिवार को सौंपा गया है। एक और परिवार को बॉडी हैंडओवर की प्रक्रिया जारी है। 8 घायलों इलाज का चल रहा है, इसमें एक की हालत गंभीर है।

              वहीं, सिविल एविएशन मिनिस्टर के राममोहन नायडू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- पहले दिन से हादसे की जांच जारी है। केंद्रीय गृह सचिव के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है। जो 3 महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

              इससे पहले बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से जब मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की टेल (पिछले हिस्से) में फंसा हुआ शव दिखा था। इसका पोस्टमॉर्टम हुआ है। कहा जा रहा है कि यह शव एयर होस्टेस का हो सकता है।

              प्लेन हादसे का फुटेज

              अहमदाबाद एयरपोर्ट का CCTV फुटेज का सामने आया है। इसमें टेकऑफ के 49वें सेकेंड में प्लेन क्रैश होता दिखा।

              अहमदाबाद एयरपोर्ट का CCTV फुटेज का सामने आया है। इसमें टेकऑफ के 49वें सेकेंड में प्लेन क्रैश होता दिखा।

              पायलट का आखिरी मैसेज सामने आया

              अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में विमान के पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को भेजा गया आखिरी मैसेज सामने आया है। 4-5 सेकेंड के संदेश में सुमित कह रहे हैं, ‘मेडे, मेडे, मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा। नहीं बचेंगे।’

              सिविल हॉस्पिटल की फोटोज…

              हादसे में जान गंवाने वाली रंजीथा जी. नायर के भाई रतीश जी. नायर अस्पताल में DNA सैंपल देने के बाद बाहर निकलते हुए।

              हादसे में जान गंवाने वाली रंजीथा जी. नायर के भाई रतीश जी. नायर अस्पताल में DNA सैंपल देने के बाद बाहर निकलते हुए।

              रफीक मेमन मीडिया से बात करते हुए। रफीक के रिश्तेदार जावेद अली सैयद की प्लेन क्रैश में मौत हो गई।

              रफीक मेमन मीडिया से बात करते हुए। रफीक के रिश्तेदार जावेद अली सैयद की प्लेन क्रैश में मौत हो गई।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सल मुक्त बस्तर से अब ‘योग युक्त बस्तर’ की ओर बढ़ेगा अभियान

                              योग को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, बच्चों, युवाओं,...

                              रायपुर : सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी

                              चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के...

                              रायपुर : सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज

                              स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर...

                              Related Articles

                              Popular Categories