इजराइल ने ईरानी सेना के डिप्टी कमांडर को मारा, ईरान का इजराइल के मोसाद हेडक्वार्टर पर हमला, मिलिट्री इंटेलिजेंस की बिल्डिंग को भी निशाना बनाया

              तेहरान/तेल अवीव: इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी है। ईरान ने मंगलवार को तेल अवीव में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के हेडक्वार्टर पर हवाई हमला किया। इसके अलावा मिलिट्री इंटेलिजेंस से जुड़ी खुफिया एजेंसी AMAN की बिल्डिंग को भी निशाना बनाया है।

              इजराइली हवाई हमले में ईरान के टॉप सैन्य अधिकारी मेजर जनरल अली शादमानी की मौत हो गई है। शादमानी ईरान की खतम-अल-अनबिया हेडक्वार्टर्स यानी सैन्य आपात कमान के प्रमुख थे। उन्होंने 4 दिन पहले ही यह पद संभाला था।

              उन्हें इजराइली हमले में मारे गए मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की जगह यह जिम्मेदारी दी गई थी। राशिद की मौत पिछले शुक्रवार को हुई थी। इजराइली हमलों में अब 224 ईरानी मारे जा चुके है, जबकि 1,481 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं।

              इजराइल-ईरान संघर्ष के 5 फुटेज…

              इजराइली एयरफोर्स ने ईरान के नेशनल टीवी के ऑफिस पर बमबारी की, जिसके बाद एंकर स्टूडियो से भागती दिखाई दी।

              इजराइली एयरफोर्स ने ईरान के नेशनल टीवी के ऑफिस पर बमबारी की, जिसके बाद एंकर स्टूडियो से भागती दिखाई दी।

              इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर ईरान के हमले के बाद काम कर रही रेस्क्यू टीम। (तस्वीर 16 जून की है।)

              इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर ईरान के हमले के बाद काम कर रही रेस्क्यू टीम। (तस्वीर 16 जून की है।)

              इजराइल के पेटा टिकवा में ईरान का मिसाइल हमला। (फुटेज 16 जून की है।)

              इजराइल के पेटा टिकवा में ईरान का मिसाइल हमला। (फुटेज 16 जून की है।)

              इजराइल के ब्रेई ब्राक में ईरानी हमले के बाद की तस्वीर। (तस्वीर 16 जून की है।)

              इजराइल के ब्रेई ब्राक में ईरानी हमले के बाद की तस्वीर। (तस्वीर 16 जून की है।)

              इजराइल के साथ युद्ध की आशंका के चलते बड़ी संख्या में लोग ईरान की राजधानी तेहरान से बाहर जा रहे हैं। (तस्वीर 16 जून की है।)

              इजराइल के साथ युद्ध की आशंका के चलते बड़ी संख्या में लोग ईरान की राजधानी तेहरान से बाहर जा रहे हैं। (तस्वीर 16 जून की है।)


                              Hot this week

                              रायपुर : कायस्थ मंगल भवन का लोकार्पण : सामाजिक एकजुटता और विकास की नई पहल

                              कायस्थ समाज का देश-प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान:...

                              रायपुर : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का जगदलपुर में शंखनाद

                              महाराष्ट्र और अरुणाचल के धावकों ने बिखेरी स्वर्णिम चमकरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories