अहमदाबाद विमान हादसा: साइट से मिला 800 ग्राम गोल्ड, 80 हजार कैश, पासपोर्ट-भगवद गीता; गृह मंत्री संघवी बोले- पीड़ितों को लौटाया जा रहा

          अहमदाबाद: एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर) जहां क्रैश हुआ था, वहां से 80 तोला (800 ग्राम) गोल्ड, ₹80 हजार क्रैश, एक मोबाइल फोन, भगवद गीता की कॉपी, 9 पासपोर्ट्स और दूसरा सामान बरामद हुआ।

          घटना के दौरान मौके पहुंचे शख्स राजेश पटेल के मुताबिक- जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां अंधेरा था। मलबे में एक मोबाइल मिला, एक लैपटॉप भी है। इसके अलावा जेवर, नकदी, पासपोर्ट्स मिले हैं। इन सबको सरकारी अधिकारियों के पास जमा कराया गया है। 4-5 बैग भी सौंपे हैं।

          गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने 15 जून को कहा था कि घटनास्थल से जो सामान रिकवर किया गया है उसका डॉक्यूमेंटेशन किया जा रहा है। इसके बाद मृतकों से जुड़ा सामान उनके परिजनों को लौटाया जाएगा।

          12 जून की दोपहर प्लेन क्रैश हुआ था। उड़ाने भरने के कुछ सेकेंड के भीतर ही विमान बीजे मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल की हॉस्टल बिल्डिंग पर गिर गया था। इसके बाद विमान में आग लग गई थी।

          घटना में प्लेन सवार 229 यात्री, 10 क्रू और 2 पायलट समेत की मौत हुई है। प्लेन सवार एक यात्री जीवित बचा है। हॉस्टल में मौजूद 34 लोगों की भी जान गई है। कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हैं।

          मौके से बरामद सामान की 6 तस्वीरें…

          प्लेन क्रैश की साइट से बरामद कागजात के साथ अधिकारी।

          प्लेन क्रैश की साइट से बरामद कागजात के साथ अधिकारी।

          प्लेन के मलबे से बरामद सामान। इसमें गोल्ड के ज्वेलरी और कृष्ण की मूर्ति।

          प्लेन के मलबे से बरामद सामान। इसमें गोल्ड के ज्वेलरी और कृष्ण की मूर्ति।

          मौके से मिले डॉक्यूमेंट्स और दूसरे सामान को दिखाते लोग।

          मौके से मिले डॉक्यूमेंट्स और दूसरे सामान को दिखाते लोग।

          12 जून की रात भगवद गीता की कॉपी भी मौके से बरामद हुई थी।

          12 जून की रात भगवद गीता की कॉपी भी मौके से बरामद हुई थी।

          बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की क्षतिग्रस्त बिल्डिंग। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी।

          बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की क्षतिग्रस्त बिल्डिंग। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी।

          तस्वीर 16 जून की है। हादसे में मारे गए शख्य से जुड़ा सामान उसके परिजनों को सौंपा गया।

          तस्वीर 16 जून की है। हादसे में मारे गए शख्य से जुड़ा सामान उसके परिजनों को सौंपा गया।



                    Hot this week

                    रायपुर : श्रम विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर्स में विकसित हो रही कर्मयोगी भावना

                    दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितरायपुर (BCC NEWS 24): श्रम...

                    रायपुर : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

                    पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना प्राथमिकता:...

                    Related Articles

                    Popular Categories