Tuesday, February 10, 2026

            ट्रम्प के दवाओं पर टैरिफ लगाने वाले बयान के कारण भारतीय फार्मा कंपनियों के शेयर्स 4% तक गिरे, ₹86,200 करोड़ के बिजनेस पर होगा असर

            नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दवाओं पर टैरिफ लगाने वाले बयान के कारण आज यानी मंगलवार, 17 जून को भारत के फार्मा कंपनियों के शेयर्स 4% तक गिर गए।

            ट्रंप ने कहा है कि वे जल्द ही दवाओं के आयात पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने जा रहे हैं। इस बयान के बाद निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2% टूटकर 21,600 के स्तर पर आ गया।

            एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा,

            फार्मा टैरिफ बहुत जल्द शुरू होने वाले हैं, वो भी ऐसे स्तर पर जो पहले कभी नहीं देखा गया।

            ग्रैन्यूल्स इंडिया-लूपिन के शेयर 4% तक गिरे

            ग्रैन्यूल्स इंडिया, लूपिन, नेटकोफार्म और औरोबिंदो फार्मा के शेयर सबसे ज्यादा 4% तक गिरे। लॉरस लैब्स और डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज के शेयर भी 3% से ज्यादा लुढ़के। सन फार्मा, सिप्ला, ग्लेनमार्क और नटको फार्मा जैसे बड़े नाम भी 2-2.6% तक नीचे आ गए।

            भारत से हर साल ₹86,200 करोड़ के दवाओं का निर्यात

            भारत से अमेरिका को हर साल 10 बिलियन डॉलर (करीब ₹86,200 करोड़) की दवाओं का निर्यात होता है, जो अमेरिका के कुल फार्मा आयात का 6% है। ऐसे में टैरिफ की खबर ने निवेशकों को डरा दिया।

            पहले भी अप्रैल में ट्रम्प ने फार्मा टैरिफ की बात कही थी, लेकिन बाद में 90 दिनों के लिए इसे टाल दिया था। अब दोबारा इस बयान ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है।

            एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर टैरिफ लगे तो भारतीय फार्मा कंपनियों की कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है, क्योंकि उनकी आय का बड़ा हिस्सा अमेरिका से आता है।


                          Hot this week

                          रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री साय

                          मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग छत्तीसगढ़...

                          कोरबा: उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र,...

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की सराहनीय पहल

                          पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने 283...

                          Related Articles

                          Popular Categories