रायपुर : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा

              • दुर्ग, धमतरी और बस्तर में प्रगतिरत कार्यों का करेंगे परीक्षण
              • समीक्षकों के मोबाइल नम्बर पर साझा कर सकते हैं शिकायतें

              रायपुर: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे दुर्ग, धमतरी और बस्तर जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री राम प्रकाश सिंह (मोबाइल नम्बर – +919415258582) 18 जून से 22 जून तक धमतरी जिले में सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। वे 23 जून से 27 जून तक दुर्ग जिले में सड़कों की गुणवत्ता जांचेगे। श्री राम अवतार शर्मा (मोबाइल नम्बर – +919412287989) 18 जून से 22 जून तक बस्तर जिले में सड़कों की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : गांव-गांव पहुंच रहा सुशासन, जनसमस्या निवारण शिविरों की शुरुआत

                              नवागढ़ के ग्राम सरखों में लगा पहला शिविर, जनप्रतिनिधियों...

                              रायपुर : सुशासन तिहार : दिव्यांग केदारी साहू को मिली नई रफ्तार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड भवन का भूमिपूजन 3 मई को

                              वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी...

                              रायपुर : रायगढ़ को मिला प्रेस क्लब भवन का तोहफा

                              वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन, 50 लाख...

                              Related Articles

                              Popular Categories