KORBA : प्रयास आवासीय विद्यालय अंतर्गत कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग शेड्यूल जारी

              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रयास आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2025-26 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची विभागीय वेबसाइट  https://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। साथ ही काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी गई है। काउंसलिंग स्थल प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़यारी रायपुर में आयोजित है। अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालक हेतु 23 जून को प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक तथा कन्या हेतु 24 जून दोपहर प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक काउंसिलिंग की जाएगी। इसी प्रकार अनुसूचित जाति बालक एवं बालिका हेतु 25 जून को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक एवं बालिका हेतु 26 जून को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक तथा सामान्य वर्ग बालक एवं बालिका और अल्पसंख्यक बालक एवं बालिका हेतु 27 जून को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक समय निर्धारित है। विद्यार्थी काउंसलिंग फार्म कार्यालय सहायक आयुक्त, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्रयास विद्यालय, प्राचार्य एकलव्य एवं पास के बालक व कन्या छात्रावास आश्रम से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।              


                              Hot this week

                              रायपुर : धमतरी में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा सैनिक स्कूल

                              500 विद्यार्थियों को मिलेगी सैन्य शिक्षा की राहरक्षा मंत्रालय...

                              Related Articles

                              Popular Categories