KORBA : लोक सेवियों के लिए दिशा दिशा और नेतृत्व पर मंथन

              • गायत्री परिवार के युवा चेतना शिविर में कोरबा जिले की भागीदारी

              कोरबा (BCC NEWS 24): अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से युवा चिंतन शिविर का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार उत्तराखंड में किया गया। कोरबा जिले  सहित  छत्तीसगढ़ से 600 युवा परिजनों की भागीदारी इस शिविर में हुई कोरबा जिले से युवा चिंतन शिविर में जिला युवा प्रकोष्ठ प्रभारी रमाकांत साहू  , सह प्रभारी टेकराम वर्मा,  गोवर्धन प्रसाद जायसवाल, रामफल पटेल, दुर्गा प्रसाद साहू , भूपेंद्र वर्मा, यतीश जायसवाल, सुंदरम जायसवाल, सुश्री सविता साहू, श्रेया जयसवाल, अंकिता जायसवाल, राजकुमारी पटेल, अंकिता पटेल, निधि पटेल, गायत्री कौशिक, सुश्री नम्रता कौशिक, सविता आदित्य और निर्मला पटेल की सहभागिता दर्ज हुई। तीन दिन तक चले शिविर में युग निर्माण योजना के वैश्विक स्वरूप, समय दान, नारी सशक्तिकरण, लोक सेवियों के लिए दिशाबोध, नेतृत्व क्षमता का विकास  पर व्याख्यान हुआ।  इसके साथ ही जन्म शताब्दी वर्ष और हमारे दायित्व विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।   इन सत्रों में  अखिल विश्व गायत्री परिवार के  डॉ. चिन्मय पंड्या, सुश्री दीना, डॉ. गोपाल शर्मा, डॉ. योगेन्द्र गिरी, ओपी राठौर, आशीष सिंह, केशव प्रसाद दुबे और सुखदेव निर्मलकर ने परिजनों को मार्गदर्शन दिया। बताया गया कि  शांति कुंज के मुख्य प्रवचन हाल में सुबह 8.30 से रात्रि 8.30 तक कई सत्र संपन्न किये गए। इस दौरान परिजनों ने यज्ञ, समाधि दर्शन और अखंड ज्योति का दर्शन भी किया। याद  रहे आध्यात्मिक और नैतिक उन्नति सहित प्रज्ञा, व्यवहार,  एवं  समग्र विकास को लेकर  लम्बे समय से कार्य किया जा रहा है। उसकी गतिविधियों से वृहद स्तर पर अनेक परिवर्तन आये है और इन्हें सहज स्वीकार किया गया है। 


                              Hot this week

                              रायपुर : एग्रीस्टैक पंजीयन बना किसानों की डिजिटल सुरक्षा कवच

                              समय पर पंजीयन से धान खरीदी, डिजिटल क्रॉप सर्वे...

                              रायपुर : अबूझमाड़ की ‘लाल माटी’ पर खिंची विकास की नई रेखा

                              एनएच-130डी बना उम्मीदों का नया सवेरा​रायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : टमाटर की खेती से भारती की बढ़ी आमदनी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): महासमुंद जिले के अंतर्गत ग्राम...

                              Related Articles

                              Popular Categories