इजराइल ने तेहरान में IRGC से जुड़े ठिकानों पर हमले किए, सैकड़ों सैनिकों के मारे जाने का दावा, ईरान बोला- परमाणु कार्यक्रम नहीं रोकेंगे; ट्रम्प ने जंग शुरू की, खत्म हम करेंगे

              तेहरान/तेल अवीव: इजराइल ने सोमवार दोपहर ईरान की राजधानी तेहरान में ईरानी सेना की यूनिट इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े ठिकानों पर हमले किए। इसमें सैकड़ों सैनिकों के मारे जाने का दावा है।

              इजराइली सेना ने बताया कि उसने तेहरान में एविन जेल, इजराइल डिस्ट्रक्शन घड़ी, IRGC के बासिज फोर्स के हेडक्वार्टर और इंटरनल सिक्योरिटी हेडक्वार्टर को टारगेट किया था।

              इससे पहले इजराइल ने ईरान के फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर हमला किया था। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि यह हमला ठीक उसी जगह किया गया, जहां रविवार को अमेरिका ने बस्टर बम गिराए थे।

              इजराइल ने ईरान के 6 एयरपोर्ट- मशहद, तेहरान, हमादान, देजफुल, शाहिद बख्तरी और तबरीज पर भी ड्रोन हमले लिए। इनमें ईरान के 15 फाइटर जेट और हेलिकॉप्टर नष्ट करने का दावा किया गया है।

              इस बीच, ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त रवांची ने कहा कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम नहीं रोकेगा। ईरान की मिलिट्री सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी ने कहा, ‘गैम्बलर ट्रम्प, आपने युद्ध शुरू जरूर किया है, लेकिन इसे खत्म हम करेंगे।’

              ट्रम्प ने ईरान में तख्तापलट का इशारा किया

              दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान में तख्तापलट के संकेत दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा- अगर मौजूदा ईरानी सरकार ‘ईरान को फिर से महान’ नहीं बना सकती, तो सत्ता परिवर्तन क्यों नहीं होना चाहिए? मेक ईरान ग्रेट अगेन।

              अमेरिका ने कल ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु ठिकानों पर हमला करके जंग में एंट्री की। ईरान पर अमेरिकी ऑपरेशन में 7 B-2 स्टेल्थ बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया गया, जिन्होंने ईरान के फोर्डो और नतांज न्यूक्लियर साइट पर 13,608 किलो के बंकर बस्टर बम गिराए।

              इजराइल-ईरान संघर्ष के 5 फुटेज…

              अमेरिका के स्टेल्थ B-2 बॉम्बर्स विमान रविवार को ईरान पर हमला करने के बाद अपने बेस पर लौट आए।

              अमेरिका के स्टेल्थ B-2 बॉम्बर्स विमान रविवार को ईरान पर हमला करने के बाद अपने बेस पर लौट आए।

              ईरान की इस्फहान न्यूक्लियर साइट पर रविवार को अमेरिकी हमले के बाद की सैटेलाइट इमेज।

              ईरान की इस्फहान न्यूक्लियर साइट पर रविवार को अमेरिकी हमले के बाद की सैटेलाइट इमेज।

              ईरान ने भी रविवार को इजराइल पर मिसाइल अटैक किए। इजराइल के नेस जियोना में तबाह इमारतों की तस्वीर।

              ईरान ने भी रविवार को इजराइल पर मिसाइल अटैक किए। इजराइल के नेस जियोना में तबाह इमारतों की तस्वीर।

              ईरान की राजधानी तेहरान में रविवार को अमेरिकी हमले के खिलाफ रैली निकाली गई। रैली के दौरान एक बच्चा अपने पिता के कंधे पर बैठकर प्रदर्शन में शामिल हुआ।

              ईरान की राजधानी तेहरान में रविवार को अमेरिकी हमले के खिलाफ रैली निकाली गई। रैली के दौरान एक बच्चा अपने पिता के कंधे पर बैठकर प्रदर्शन में शामिल हुआ।

              अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी रविवार को ईरान पर हमले के खिलाफ रैली निकाली गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्प को वॉर क्रिमिनल बताया।

              अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी रविवार को ईरान पर हमले के खिलाफ रैली निकाली गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्प को वॉर क्रिमिनल बताया।


                              Hot this week

                              रायपुर : पशुसखियों ने सीखे आधुनिक खेती व पशुपालन के गुर

                              गांवों में फैलेगा समृद्धि का नया उजियाराकृषि विज्ञान केन्द्र...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम बोड़ालाता में बहाल हुई बिजली व्यवस्था

                              खराब ट्रांसफार्मर बदला गया, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहतमुख्यमंत्री...

                              रायपुर : सुशासन तिहार में कृषि विभाग ने किया शत-प्रतिशत आवेदनों का निराकरण

                              200 किसानों की समस्याओं का हुआ समाधान, प्रधानमंत्री किसान...

                              Related Articles

                              Popular Categories