कोरबा: एक ही घर में दो अलग-अलग स्थानों पर सांप मिलने से हड़कंप, किचन में कोबरा मिला तो बेडरूम में 9 फीट लंबा अजगर; स्नेक कैचर्स ने किया रेस्क्यू

              कोरबा: जिले में रविवार की रात एक ही घर में दो अलग-अलग स्थानों पर सांप मिलने से हड़कंप मच गया। मानिकपुर क्षेत्र के एक घर के बेडरूम में 9 फीट लंबा अजगर मिला। यह इंडियन रॉक पायथन प्रजाति का था। यह सांप जहरीला नहीं होता, लेकिन शिकार को लपेटकर दम घोंट देता है।

              इसी घर के किचन में एक कोबरा भी मिला। घर वालों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद बर्तन साफ करते समय बर्तनों के बीच फन फैलाए हुए कोबरा को देखा। वह तुरंत वहां से भाग गईं और स्नेक कैचर्स को सूचना दी।

              स्नेक कैचर्स उमेश यादव और अतुल सोनी ने दोनों सांपों का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया।

              स्नेक कैचर्स उमेश यादव और अतुल सोनी ने दोनों सांपों का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया।

              स्नेक कैचर्स उमेश यादव और अतुल सोनी ने दोनों सांपों का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। कोबरा की लंबाई करीब 7 फीट थी। मकान मालिक ने बताया कि उनका घर जंगल के पास होने के कारण अक्सर सांप निकलने की घटनाएं होती रहती हैं।

              करैत-कोबरा जैसे जहरीले सांपों की संख्या ज्यादा

              स्नेक कैचर उमेश यादव के अनुसार, मौसम बदलने के कारण सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस दौरान करैत और नाग जैसे जहरीले सांप अधिक संख्या में मिल रहे हैं। दोनों सांपों को बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : एग्रीस्टैक पंजीयन बना किसानों की डिजिटल सुरक्षा कवच

                              समय पर पंजीयन से धान खरीदी, डिजिटल क्रॉप सर्वे...

                              रायपुर : सन्ना में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर आयोजित

                              103 दिव्यांगजनों ने लिया लाभ, 64 यूडीआईडी कार्ड के...

                              रायपुर : शिक्षा नीति में वैश्विक दृष्टिकोण और विलुप्त ज्ञान के पुनरुद्धार पर बल

                              कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में टैगोर पुण्यतिथि पर बौद्धिक विमर्श​रायपुर...

                              रायपुर : एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(...

                              Related Articles

                              Popular Categories