KORBA : चुईया में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर आयोजित

              • शिविर में अनेक हितग्राही हुए लाभान्वित

              कोरबा (BCC NEWS 24): विकासखण्ड कोरबा अंतर्गत कलस्टर चुईया में सम्मिलित ग्राम अजगरबहार, नरबदा, सराईसिंगार, बेला, गहनिया, परसाखोला, चुईया, भटगांव, धनगांव, पोड़ीखोहा, दोंदरो, जामबहार, रोगबहरी, कछार, गरकटरा, गौरबोरा, माखुरपारानी, सतरेंगा, सोनगुढ़ा, औराकछार, सोनपुरी, सराईपाली, कोडियाघाट, तिलाईडांड के लिए मा.शा. चुईया में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया।
              शिविर में कुल 12 आधार कार्ड, 05 आयुष्मान, 55 राशनकार्ड नाम जोड़ने व काटने, 8 मनरेगा जॉबकार्ड, 43 पेंशन, 02 जाति प्रमाण-पत्र, 05 आय प्रमाण-पत्र, 03 निवास प्रमाण-पत्र, स्वास्थ्य जांच इत्यादि के हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर नशा मुक्त भारत अभियान हेतु शपथ भी लिया गया।

              शिविर में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद सदस्य क्षेत्र सोनपुरी श्री रफीक मेनन (पप्पू भैया), अजगरबहार सरपंच श्री नारायण सिंह, चुईया सरपंच श्रीमती पूजा राठिया, धनगांव सरपंच श्री कलेश सिंह पैकरा, सोनपुरी सरपंच श्रीमती सरस्वती कंवर, जामबहार सरपंच श्री उपसिंह कंवर, तिलाईडांड सरपंच श्री डिगपाल सिंह कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा श्रीमती कौशाम्बी गबेल, विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा श्रीमती महेश्वरी साव, अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें। यह अभियान जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हे मुख्य धारा में शामिल करने व सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य...

                              रायपुर : समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति – राजेश अग्रवाल

                              रजवार समाज की बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories