Stock Market Today: सेंसेक्स 303 अंक चढ़कर 84,059 पर बंद, निफ्टी में 89 अंक की उछाल, ये 25,638 पर पहुंचा; ऑयल एंड गैस शेयर्स चढ़े, रियल्टी गिरे

        मुंबई: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 27 जून को सेंसेक्स 303 अंक चढ़कर 84,059 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 89 अंक की तेजी रही, ये 25,638 पर पहुंच गया।

        सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही। एशियन पेंट्स का शेयर 3.1% चढ़ा। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड सहित कुल 11 शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी रही। एक्सिस बैंक और इटरनल के शेयर्स 1% गिरे।

        निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 20 में गिरावट रही। NSE के ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.19% की तेजी रही। फार्मा, मेटल और हेल्थकेयर भी ऊपर बंद हुए। रियल्टी में 1.55% की गिरावट रही।

        ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

        • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.43% ऊपर 40,151 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.77% गिरकर 3,056 पर बंद हुआ।
        • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.17% गिरकर 24,284 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.70% नीचे 3,424 पर बंद हुआ।
        • 26 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.94% नीचे 43,387 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.97% ऊपर 20,168 पर और S&P 500 0.80% चढ़कर 6,141 पर बंद हुए।

        कल विदेशी निवेशकों ने 12,594 करोड़ के शेयर खरीदे

        • 26 जून को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 12,594.38 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 195.23 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे।
        • जून महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में ₹6,923.46 करोड़ और घरेलू निवेशकों ने ₹69,765.40 करोड़ की नेट खरीदारी है।
        • मई महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 11,773.25 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹67,642.34 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

        इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेस का IPO आज से ओपन

        क्रॉप प्रोटेक्शन, प्लांट न्यूट्रिएंट्स और बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेस का IPO आज यानी गुरुवार, 26 जून से ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 30 जून तक बोली लगा सकेंगे। 3 जुलाई को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

        गुरुवार को 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स

        हफ्ते के चौथे कारोबार दिन आज यानी गुरुवार, 26 जून को सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 83,755 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 304 अंक की तेजी रही, 25,549 पर बंद हुआ।

        सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट रही। आज मेटल, फाइनेंशियल और एनर्जी शेयर में रही बढ़त रही। वहीं ऑटो और IT शेयर्स पर दबाव देखने को मिला।



                Hot this week

                रायपुर : सहकारिता आंदोलन को गति देने स्थानीय जरूरतों के अनुरूप बनाएं कार्ययोजना – डॉ. आशीष भूटानी

                अगला राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन जनवरी में तमिलनाडु के महाबलीपुरम...

                रायपुर : अम्बिकापुर में आयोजित हुई समान नागरिक संहिता पर विशाल बैठक

                समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने साझा किए...

                Related Articles

                Popular Categories