KORBA: रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र में निकला 7 फीट लंबा नाग, टाइल्स के बीच कुंडली मारकर बैठा था, फुंकार सुनकर यात्रियों में मचा हडकंप, स्नैक कैचर ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

          KORBA: कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित पूछताछ केंद्र में एक 7 फीट लंबा नाग सांप मिला। घटना 27 जून शाम की है, जब विशाखापट्टनम ट्रेन के यात्री पूछताछ केंद्र में जानकारी लेने जा रहे थे।

          तभी टाइल्स के बीच कुंडली मारकर बैठे सांप की फुंकार सुनकर एक यात्री ने इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेलवे आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित दूर हटाया।

          स्नैक कैचर टीम को तुरंत बुलाया गया। आरसीएस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद टाइल्स के बीच से सांप को सुरक्षित निकाला। मौके पर मौजूद यात्रियों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया।

          खतरनाक सांप था – स्नैक कैचर

          स्नैक कैचर टीम के सदस्य अविनाश यादव ने बताया कि सांप खतरनाक था। समय रहते इसकी जानकारी मिलने से कोई अनहोनी नहीं हुई। रेस्क्यू के बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।

          घटना के समय स्टेशन पर मालगाड़ी के कारण विशाखापट्टनम ट्रेन करीब एक घंटे की देरी से चल रही थी। स्टेशन पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण टाइल्स और अन्य सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है।



                    Hot this week

                    रायपुर : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

                    पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना प्राथमिकता:...

                    रायपुर : श्रम विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर्स में विकसित हो रही कर्मयोगी भावना

                    दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितरायपुर (BCC NEWS 24): श्रम...

                    Related Articles

                    Popular Categories