Saturday, February 14, 2026

              Stock Market Today: सेंसेक्स 288 अंक गिरकर 83,410 पर बंद, निफ्टी भी 88 अंक लुढ़का, L&T और बजाज फाइनेंस में ज्यादा बिकवाली; रियल्टी और बैंकिंग शेयर्स गिरे

              मुंबई: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज (बुधवार, 2 जुलाई) सेंसेक्स 288 अंक गिरकर 83,410 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 88 अंक की गिरावट रही, ये 25,453 पर बंद हुआ।

              सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से सेंसेक्स में करीब 700 अंक और निफ्टी में करीब 200 अंक की गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में तेजी और 16 में गिरावट रही।

              टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट 3.60% तक चढ़े। बजाज फिनसर्व, L&T और बजाज फाइनेंस 2% तक गिरे। NSE का रियल्टी इंडेक्स 1.44%, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज भी 1% तक गिरे। IT, मेटल, फार्मा और ऑटो शेयरों में तेजी रही।

              एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

              • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.56% गिरकर 39,762 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.47% नीचे 3,075 पर बंद हुआ।
              • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.62% चढ़कर 24,221 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.085% गिरकर 3,455 पर बंद हुआ।
              • 1 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.91% चढ़कर 44,495 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.82% नीचे 20,203 पर और S&P 500 0.11% नीचे 6,198 पर बंद हुए।

              1 जुलाई को घरेलू निवेशकों ने ₹771 करोड़ के शेयर खरीदे

              • 1 जुलाई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,970.14 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 771.08 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
              • जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
              • मई महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 11,773.25 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹67,642.34 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

              कल बाजार में रही थी मामूली तेजी

              हफ्ते को दूसरे कारोबारी दिन आज (मंगलवार, 1 जुलाई) सेंसेक्स 91 अंक चढ़कर 83,697 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 25 अंक की तेजी रही, ये 25,542 पर बंद हुआ।

              सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट रही। BEL, रिलायंस, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट 2.60% चढ़े। एक्सिस बैंक, ट्रेंट, इटरनल और टेक महिंद्रा 2% तक गिरे।

              निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 शेयरों में गिरावट रही। NSE का मीडिया इंडेक्स 1.31% गिरा। IT, रियल्टी और ऑटो शेयरों में भी गिरावट रही। मेटल, फार्मा और सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी रही।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories