रायपुर : नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा का जिला प्रशासन बालोद ने किया सम्मानित

              • शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं

              रायपुर: बालोद जिले की होनहार नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी सुश्री किरण पिस्दा ने अपनी खेल प्रतिभा से न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन बालोद ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में उनका गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने हाल ही में एएफसी एशियन कप के लिए क्वालिफाई किया है, जिसमें बालोद जिले की किरण पिस्दा का चयन होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। जिला प्रशासन ने किरण को शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर सहित परिवार व जिले के लोगों ने किरण की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को समय पर मिल रही खाद

                              7,110 मीट्रिक टन उर्वरक वितरित, महासमुंद जिले में पर्याप्त...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर खिल उठी पुनीत राम की मुस्कान

                              समाधान शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभरायपुर...

                              रायपुर : ग्रामीणों तक पहुंची शासन की सेवाएं, किसान को मिला त्वरित समाधान

                              सुशासन तिहार शिविर में आवेदन के बाद निःशुल्क उपलब्ध...

                              Related Articles

                              Popular Categories