रायपुर : गुडरू व्यपवर्तन के निर्माण कार्यों के लिए 3.54 करोड़ रूपए स्वीकृत

        रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ की गुडरू व्यपवर्तन नहर लाईनिंग एवं आर.सी.सी. चैनल के निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 54 लाख 80 हजार रूपए स्वीकृत किए है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना के कार्य पूर्ण कराने मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories