रायपुर : 18 बल्क लीटर देशी शराब जब्त

              रायपुर: राजनांदगांव जिले में आबकारी विभाग की टीम आज 18 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी संत्री शराब जब्त की है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र गेंदाटोला के ग्राम बड़े मासूल में एक व्यक्ति बिरेंद्र जगने के कब्जे से 100 पाव (18 बल्क लीटर) देशी संत्री शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है तथा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। श्री तिवारी ने बताया कि अवैध मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिले के होटल, ढाबों और शराब दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि होटल-ढाबों की नियमित जांच करें और अवैध मदिरा बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।


                              Hot this week

                              रायपुर : सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा प्रक्रिया में तेजी-हजारों प्रकरणों का परीक्षण

                              872 सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि समाप्ति की अनुशंसारायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories