रायपुर : बस्तर की सिंचाई क्षमता को मिलेगा नया जीवन: कोसारटेडा परियोजना के मुख्य नहर के जीर्णाेद्धार हेतु 41 करोड़ 32 लाख रुपए की स्वीकृति

              रायपुर (BCC NEWS 24): बस्तर अंचल के कृषकों के लिए राहत भरी खबर है। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के विकासखंड बस्तर में संचालित कोसारटेडा मध्यम सिंचाई परियोजना के अंतर्गत मुख्य नहर के 0 से 24 किलोमीटर खंड के जीर्णाेद्धार कार्य हेतु 41 करोड़ 32 लाख 58 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति 01 मई 2025 की दर के आधार पर दी गई है।

              इस योजना का उद्देश्य नहर की वर्तमान सिंचाई क्षमता को पुनर्स्थापित कर कृषकों को अधिक जल उपलब्धता सुनिश्चित करना है। वर्तमान में परियोजना की रूपांकित सिंचाई क्षमता 11,120 हेक्टेयर है, जबकि वास्तविक उपयोग 6,622.40 हेक्टेयर ही हो पा रहा है। यह जीर्णाेद्धार कार्य इस कमी को पूरी तरह से दूर करने हेतु निर्णायक साबित होगा।

              राज्य शासन द्वारा लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय से बस्तर अंचल के कृषकों को सिंचाई की सुलभ एवं समुचित सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही क्षेत्रीय कृषि उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। यह पहल विशेष रूप से आदिवासी बहुल क्षेत्रों की जल संसाधन संरचनाओं को सशक्त करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : अहिवारा के मानिक मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निरस्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): दुर्ग जिले के अहिवारा स्थित...

                              कोरबा : BALCO ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको)...

                              रायपुर : जशपुर में अवैध उर्वरक विक्रय पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              बिना लाइसेंस और बिना पीओएस मशीन के उर्वरक बिक्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories