उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में बाढ़, 1245 गांव चपेट में, बारिश से झारखंड में 431-हिमाचल में 202 लोगों की मौत; बिहार में 230 स्कूल बंद

              नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत 10 शहरों में शुक्रवार को तेज बारिश जारी है। लखनऊ में लगातार बारिश का आज 7वां दिन है। वाराणसी-बिजनौर में 12वीं तक, लखनऊ-जौनपुर में 8वीं तक स्कूल बंद हैं। राज्य के 24 जिलों के 1245 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक 360 मकान ढह चुके हैं।

              हिमाचल प्रदेश में 450 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। इनमें नेशनल हाईवे 305 और 5 शामिल हैं। राज्य में अब तक (20 जून से 7 अगस्त तक) बारिश की जुड़ी घटनाओं में 202 लोगों की मौत हो चुकी है। झारखंड में यह आंकड़ा 431 है।

              बिहार के मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। यहां चंडिका स्थान मंदिर में 6 फीट पानी भरने के बाद उसे बंद किया गया। बेगूसराय में बाढ़ के कारण 118 स्कूल अगले आदेश तक बंद हैं। खगड़िया में 32 और वैशाली में भी 80 स्कूल बंद हैं।

              मध्य प्रदेश में पिछले 7 दिन बारिश नहीं हुई है। इसके कारण दोपहर और रात का तापमान बढ़ा है। दिन का तापमान 34ºC तक पहुंचा। आज कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। राज्य में 28.7 इंच बारिश हो चुकी है, जो कुल बारिश का 77 प्रतिशत है।

              देशभर में बारिश-बाढ़ की 3 तस्वीरें…

              प्रयागराज के दरोगा चंद्रदीप निषाद घर में भरे बाढ़ के पानी में मौज करते हुए।

              प्रयागराज के दरोगा चंद्रदीप निषाद घर में भरे बाढ़ के पानी में मौज करते हुए।

              यूपी के बिजनौर में सड़कों पर कमर तक पानी भरा, ट्रैक्टर के जरिए रास्ता पार करते लोग।

              यूपी के बिजनौर में सड़कों पर कमर तक पानी भरा, ट्रैक्टर के जरिए रास्ता पार करते लोग।

              चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी के झलोगी में JCB से मलबा हटाया गया।

              चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी के झलोगी में JCB से मलबा हटाया गया।

              बिहार-तमिलनाडु समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

              मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं, बिहार-तमिलनाडु समेत 9 राज्यों में ऑरेंज, MP-राजस्थान समेत 12 राज्यों में यलो अलर्ट है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम नियमों में बड़ा बदलाव

                              24 घंटे में मिलेगा पंजीयन प्रमाणपत्र पूरी प्रक्रिया हुई ऑनलाइनस्व-घोषणा...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मजबूत हो रही खेती

                              सीधे बैंक खाते में मिल रही राशि से किसानों...

                              रायपुर : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 471 हितग्राही हुए लाभान्वित

                              चर्चेड़ी में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, योजनाओं की...

                              रायपुर : राज्य के सिंचाई जलाशयों में 52 फीसद से अधिक पानी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट...

                              Related Articles

                              Popular Categories