रायपुर : आईटीआई प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 से 16 अगस्त तक

        रायपुर: राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त से शुरू होंगे, जो 16 अगस्त 2025 की रात 11.59 बजे तक लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइटCgiti.admissions.nic.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

        सहायक संचालक, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण से मिली जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी नजदीकी शासकीय आईटीआई संस्था या वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन की समय-सीमा से पहले अभ्यर्थी अपने फॉर्म में सुधार या संस्था/व्यवसाय प्राथमिकता क्रम में बदलाव कर सकते हैं।

        सहायक संचालक, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थी, जो अगले चरण में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर संस्था/व्यवसाय का प्राथमिकता क्रम फिर से चुनना अनिवार्य है। अभ्यर्थी द्वारा ऐसा नहीं करने पर वे अगले चरण में शामिल नहीं हो पाएंगे।



                Hot this week

                कोरबा: BALCO की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी

                कोरबा/बालकोनगर (BCC NEWS 24): किसी गांव में जब किसान...

                कोरबा: नेशनल लोक अदालत आयोजित

                नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृतकोरबा (BCC...

                Related Articles

                Popular Categories