KORBA : 15, 16, 20, 27, 28 अगस्त व 03, 06, 07 सितम्बर को बंद रहेगा पशुवध कार्य

              कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम केरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को दिनांक 15, 16, 20, 27, 28 अगस्त, 03, 06, 07 सितम्बर को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इन तिथियों में किसी प्रकार का पशुवध न होगा और न ही मांस का विक्रय होगा। निगम द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी, 20 अगस्त को जैन पर्यूषण पर्व प्रथम दिवस, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 28 अगस्त को जैन पर्यूषण पर्व अंतिम दिवस व क्षमा, 03 सितम्बर को ढोल ग्यारस, 06 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी एवं 07 सितम्बर को जैन पर्यूषण पर्व में सवंत्सरी व उत्तम क्षमा के विशिष्ट अवसर पर पशुवधगृहों व मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने तथा किसी भी प्रकार का पशुवध न करने और न ही मांस का विक्रय करने के निर्देश समस्त पशुवधगृह संचालकों व संबंधित दुकानदारों के दिए गए हैं। उक्त तिथियों में यदि किसी भी दुकान में मांस का विक्रय किया जाता है तो मांस जप्त कर संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन

                              महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में चित्र प्रदर्शनी व व्याख्यान—सोमनाथ...

                              रायपुर : देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त

                              संयुक्त टीम की ताबड़तोड़ छापेमारीसुरंगों में घुसकर कार्रवाई, उपकरण...

                              Related Articles

                              Popular Categories