रायपुर : राज्यपाल डेका ने वनवासी विकास समिति को दी एम्बुलेंस के लिए आर्थिक सहायता

              रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ प्रांत को एम्बुलेंस के लिए 7 लाख 63 हजार 5 सौ रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि इस संस्था  द्वारा राज्य के 6 जिलों के 9 विकासखण्डों में स्वास्थ्य आरोग्य रक्षक 112 केंद्र संचालित किये जा रहे हैं। साथ ही समय समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन भी किया जाता है जिसमें विशेषज्ञ, चिकित्सकों द्वारा जांच एवं उपचार किया जाता है। संस्था को आवागमन की दृष्टि से एम्बुलेंस की आवश्यकता थी जिसके लिए राज्यपाल द्वारा उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की गई। राज्यपाल श्री डेका द्वारा प्रदत्त यह सहयोग सुदूर वनांचलों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

                              आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से...

                              रायपुर : मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन

                              गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

                              विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी आधुनिक और उपभोक्ता...

                              रायपुर : बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर 03 हाइवा वाहन जब्त

                              बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार हो...

                              Related Articles

                              Popular Categories