KORBA : 15 अगस्त को जिले की मदिरा दुकानें रहेंगी बंद

              • 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

              कोरबा (BCC NEWS 24): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिले की सभी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। 15 अगस्त शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में संचालित समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, प्रीमियम, कम्पोजिट मदिरा दुकानें, एफएल 3, एफएल 3 क, अहाता पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने मदिरा बंदी के पूर्व दिवस को निर्धारित समय पश्चात मदिरा दुकानों को सीलबंद करने तथा मदिरा बंदी दिवस को  अवैध शराब बिक्री न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।


                              Hot this week

                              रायपुर : तिल्दा विकासखंड के 10 गांवों में सजेगा सांस्कृतिक मंच

                              मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना से 41 लाख स्वीकृतरायपुर...

                              रायपुर : मंत्रिपरिषद की बैठक आज

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की...

                              Related Articles

                              Popular Categories