KORBA : राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में रिक्त स्थानों के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 अगस्त तक आमंत्रित

        कोरबा (BCC NEWS 24): राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु पुनः रिक्त स्थानों के लिये ऑनलाईन आवेदन पत्र 13 अगस्त से 16 अगस्त 2025 रात्रि 11ः59 बजे तक आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in    पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का भली- भांति अध्ययन कर लें। किसी प्रकार की सहायता या जानकारी से लिये अभ्यर्थी निकटतम शासकीय शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से अथवा उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। समय-सीमा के पूर्व आवेदक अपने आवेदन पत्र में किसी भी तरह की त्रुटि एवं संस्था/ व्यवसाय प्राथमिकता क्रम में सुधार कर लेवें। पूर्व के आवेदक जो अगली चरण (राउंड) में शामिल होना चाहते है, उन्हें अपने लॉगिन आई.डी. एवं पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल संस्था/व्यवसाय के प्राथमिकता क्रम का चयन पुनः किया जाना अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें अगले चरण में शामिल नहीं किया जायेगा।



                Hot this week

                रायपुर : 27 जिलों के कृषि विज्ञान केन्द्रों में मिलेगा कौशल विकास प्रशिक्षण

                कौशल से स्वरोजगार एवं स्थानीय कृषि-उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावारायपुर (BCC...

                CG : रायपुर व गरियाबंद जिले की 4 सिंचाई योजनाओं के लिए 16.03 करोड़ स्वीकृत

                सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा पानीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                कोरबा: नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को

                लंबित और प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सहमति से होगा...

                Related Articles

                Popular Categories