Sunday, March 1, 2026

              नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर सबसे लंबा 104 मिनट भाषण, अपने 98 मिनट स्पीच का रिकॉर्ड तोड़ा; 2017 में सबसे कम 56 मिनट बोले थे

              नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर 104 मिनट का भाषण दिया। पहली बार उन्होंने 100 मिनट से ज्यादा की स्पीच दी है। यह लाल किले की प्राचीर से भारत के इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री का सबसे लंबा भाषण है।

              मोदी ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर अपने ही 98 मिनट के भाषण का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2024 से पहले उनका सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस भाषण 2016 में 96 मिनट का था। उनका सबसे छोटा भाषण 2017 में था, जब उन्होंने 56 मिनट तक देश को संबोधित किया था।

              PM मोदी ने अब तक चार बार (2019, 2020, 2023, 2024) 90 मिनट से ज्यादा समय तक भाषण दिया है। मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपना पहला भाषण 2014 में दिया था, जो 65 मिनट तक चला था।

              नेहरू-इंदिरा ने सबसे छोटा भाषण दिया था

              मोदी से पहले, लाल किले से सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम था। नेहरू ने 1947 में 72 मिनट का भाषण दिया था। इसके बाद, 1997 में आई.के. गुजराल ने 71 मिनट का सबसे लंबा भाषण दिया था।

              PM मोदी ने 2015 में लाल किले से 83 मिनट लंबे भाषण के साथ नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 1954 में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू और 1966 में इंदिरा गांधी के नाम स्वतंत्रता दिवस पर सबसे छोटे भाषण (14 मिनट) का रिकॉर्ड है।

              पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी ने भी लाल किले से सबसे छोटे भाषण दिए थे। 2012 और 2013 में मनमोहन सिंह ने सिर्फ 32 और 35 मिनट के भाषण दिए थे। 2002 और 2003 में वाजपेयी ने 25 और 30 मिनट तक स्पीच दी थी।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories