Sunday, March 1, 2026

              Stock Market Today: अमेरिकी टैरिफ से 849 अंक गिरकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 80,787 पर आया, निफ्टी भी 256 अंक फिसला; फार्मा और मेटल शेयर टूटे

              मुंबई: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 26 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 849 अंक (1.04%) गिरकर 80,787 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 256 अंक (1.02%) की गिरावट रही, ये 24,712 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

              सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और केवल 5 में तेजी रही। सनफार्मा और टाटा स्टील समेत कुल 17 शेयरों में 1% से 3.2% तक की गिरावट रही। HUL और मारुति के शेयर्स 2.35% चढ़े।

              निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी रही। NSE के FMCG इंडेक्स को छोड़कर सभी में गिरावट रही। मेटल, फार्मा, IT, रियल्टी और बैंकिंग इंडेक्स 2% से ज्यादा गिरे।

              अमेरिका के टैरिफ नोटिफिकेशन से बाजार में गिरावट

              अमेरिकी सरकार ने भारत से होने वाले आयात पर 25% एडिशनल टैरिफ लगाने वाला ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जुर्माने के तौर पर लगाया गया यह टैरिफ भारतीय समय के अनुसार 27 अगस्त को सुबह 9:31 बजे से लागू हो जाएगा।

              राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 6 अगस्त को रूस से तेल खरीद पर जुर्माने के तौर पर इस टैरिफ का ऐलान किया था। इससे पहले व्यापार घाटे का हवाला देकर भारत पर 7 अगस्त से 25% टैरिफ लगाया था। यानी कुल मिलाकर भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ अब 50% तक लगेगा।

              विक्रम सोलर का शेयर 2% ऊपर लिस्ट

              सौर ऊर्जा क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी विक्रम सोलर का शेयर 2% ऊपर 340 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस ₹332 था। इसके IPO को 54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

              ग्लोबल मार्केट में गिरावट

              • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1% नीचे 42,380 पर और कोरिया का कोस्पी 0.83% नीचे 3,183 पर कारोबार कर रहा है।
              • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.22% चढ़कर 25,773 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 3,888 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।
              • 25 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.77% गिरकर 45,282 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.22% और S&P 500 में 0.43% गिरावट रही।

              25 अगस्त को FIIs ने 2,466 ​​​​करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे

              • 25 अगस्त को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 2,466.24 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,176.69 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
              • अगस्त महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹28,217.26 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 69,360.20 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
              • जुलाई महीने में विदेशी निवेशकों ने कुल 47,666.68 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹60,939.16 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

              कल बाजार में रही थी गिरावट

              इससे पहले कल यानी 25 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 329 अंक चढ़कर 81,636 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 98 अंक की तेजी रही थी, ये 24,968 के स्तर पर पहुंच गया था।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories