जापान में मोदी ने बुलेट ट्रेन का सफर किया, ट्रेनिंग ले रहे भारतीय ड्राइवरों से मिले; मोदी ने जापानी पीएम को मूनस्टोन गिफ्ट किया

              टोक्यो: PM मोदी शनिवार को जापान दौरे के दूसरे दिन एडवांस बुलेट ट्रेन E10 देखने मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे। यहां उनके साथ जापान के PM शिगेरू इशिबा भी मौजूद थे।

              दोनों नेताओं ने ट्रेन में सफर भी किया। इस दौरान उन्होंने भारत के ट्रेन ड्राइवरों से मुलाकात भी की। इन्हें जापान का ईस्टर्न रेलवे ट्रेनिंग दे रहा है। ये भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेनों को चलाएंगे।

              मोदी ने इशिबा को आंध्र प्रदेश के मूनस्टोन और चांदी से बना रामेन बाउल्स विद चॉपस्टिक्स सेट दिया। साथ ही पीएम की पत्नी योशिको इशिबा को पश्मीना शॉल गिफ्ट किया।

              इससे पहले मोदी ने शुक्रवार को 15वीं भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों में 150 समझौते हुए। जापानी PM ने भारत में अगले 10 साल में 6 लाख करोड़ रुपए निवेश की बात कही।

              जापान के बाद मोदी चीन के दौरे पर गए। वे रविवार को SCO समिट में शामिल होंगे। यहां मोदी चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे।

              PM मोदी के जापान दौरे की तस्वीरें…

              मोदी और इशिबा E-10 ट्रेन देखने सेंडाई पहुंचे। यह जापान की एडवांस बुलेट ट्रेन है, जिसे विकसित किया जा रहा है।

              मोदी और इशिबा E-10 ट्रेन देखने सेंडाई पहुंचे। यह जापान की एडवांस बुलेट ट्रेन है, जिसे विकसित किया जा रहा है।

              मोदी ने PM इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन के सफर की यह तस्वीर एक्स पर पोस्ट की है।

              मोदी ने PM इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन के सफर की यह तस्वीर एक्स पर पोस्ट की है।

              तस्वीर बुलेट ट्रेन में बैठे मोदी और इशिबा की है, जिसमें वो लोको पायलट केबिन में नजर आ रहे हैं।

              तस्वीर बुलेट ट्रेन में बैठे मोदी और इशिबा की है, जिसमें वो लोको पायलट केबिन में नजर आ रहे हैं।

              तस्वीर जापान में बुलेट ट्रेनों को चलाने की ट्रेनिंग ले रहे भारत के लोको पायलटों की है। इनके साथ PM मोदी ने फोटो खिंचवाई।

              तस्वीर जापान में बुलेट ट्रेनों को चलाने की ट्रेनिंग ले रहे भारत के लोको पायलटों की है। इनके साथ PM मोदी ने फोटो खिंचवाई।

              सेंडाई में स्थानीय लोगों ने मोदी का स्वागत किया। इस दौरान पीएम उनका अभिवादन करते नजर आए।

              सेंडाई में स्थानीय लोगों ने मोदी का स्वागत किया। इस दौरान पीएम उनका अभिवादन करते नजर आए।


                              Hot this week

                              रायपुर : साय सरकार के प्रयासों से साकार हुआ सपना

                              प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगीमुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories