रायपुर : 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 1 सितम्बर से

              • प्रदेश के पॉंच शिक्षा संभाग से 675 खिलाड़ी लेंगे भाग

              रायपुर: 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन गौरेला- पेंड्रा-मरवाही जिले में 1 से 4 सितम्बर 2025 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 1 सितम्बर को सुबह 10 बजे फिजिकल कॉलेज खेल मैदान पेंड्रा में होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लोक  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे। अध्यक्षता उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण सह विधायक मरवाही श्री प्रणव कुमार मरपच्ची करेंगे। 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभाग शिक्षा रायपुर, बिलासपुर दुर्ग, बस्तर एवं सरगुजा से कोचेस सहित लगभग 675 खिलाड़ी भाग लेंगे।

              25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शुभारंभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक कोटा, श्री अटल श्रीवास्तव, अध्यक्ष जिला पंचायत सुश्री समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री उपेन्द्र बहादुर सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता में जिमनास्टिक में 14 वर्ष आयु वर्ग, 17 वर्ष आयु वर्ग और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका, ताइक्वांडो में 14 वर्ष आयु वर्ग, 17 वर्ष आयु वर्ग और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका और क्रिकेट में 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक शामिल होंगे।  प्रतियोगिता के दौरान जिले में आने वाले खिलाड़ियों एवं प्रतिनिधियों के लिए ठहरने, खानपान, परिवहन, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। प्रत्येक टीम को सुव्यवस्थित आवास और भोजन उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। खिलाड़ियों के स्वास्थ्य परीक्षण और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा हेतु स्वास्थ्य विभाग को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories