KORBA: जलस्तर बढ़ने से दो ग्रामीण अहिरन नदी के बीच में फंसे, मवेशी चराने गए थे जंगल, SDRF की टीम ने देर रात किया रेस्क्यू

              KORBA: कोरबा के दर्री क्षेत्र में गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा टल गया। पटेल पारा सुमेधा के दो ग्रामीण छतर सिंह (50) और अवध राम पटेल (50) मवेशी चराने जंगल गए थे। अचानक बारिश के कारण नदी में जलस्तर बढ़ गया। दोनों ग्रामीण दोपहर से अहिरन नदी के बीच फंस गए।

              ग्रामीणों ने शाम को प्रशासन को सूचना दी। तहसीलदार दर्री बजरंग साहू, थाना प्रभारी चमन सिन्हा और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। अंधेरे और तेज बहाव के बीच बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण था। टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत की। रस्सी और नाव की मदद से रात 11 बजे दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

              लोगों से सतर्क रहने की अपील

              नगर सेना प्रभारी अनुज कुमार एक्का ने बताया कि नदी के बीच तक पहुंचना मुश्किल था। नाव से तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में दोनों को बचाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, चरवाहे अक्सर मवेशी चराने नदी के उस पार जाते हैं। बरसात में अहिरन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है, जिससे ऐसी स्थिति बनती है।

              प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से नदी-नालों के तेज बहाव में न उतरने और बरसात के मौसम में सतर्क रहने की अपील की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर खिल उठी पुनीत राम की मुस्कान

                              समाधान शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभरायपुर...

                              रायपुर : विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

                              प्रशिक्षण में अधिकारियों ने दिए सुझाव, सांकेतिक प्रस्तुतिकरण के...

                              Related Articles

                              Popular Categories