कोरबा: सत्यदेव मंदिर के पास दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, गणेश दर्शन कर घर लौट रही थी व्यापारी की पत्नी, बाइक सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

              कोरबा: जिले में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी मुख्य मार्ग पर सत्यदेव मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों ने व्यापारी की पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली। फिलहाल, पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है, ताकि उनकी पहचान हो सके।

              जानकारी के मुताबिक, व्यापारी अशोक अग्रवाल की पत्नी संतोष देवी शुक्रवार रात गणेश दर्शन कर प्रसाद लेकर घर लौट रही थीं। इस दौरान दो बाइक सवार आए। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था। पीछे बैठे व्यक्ति ने भगवा रंग का गमछा चेहरे पर बांधा था।

              दोनों ने अचानक संतोष देवी के गले से चेन छीनी और तेज रफ्तार में फरार हो गए। संतोष देवी ने शोर मचाया। राहगीरों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वे भीड़भाड़ वाले मार्ग से निकल गए। पीड़िता के अनुसार, चेन करीब 2 तोले की थी। इसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए है।

              CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

              कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़िता के पति अशोक अग्रवाल की दुकान मुख्य सड़क पर है। उनका कहना है कि आरोपियों ने पहले से उनकी गतिविधियों पर नजर रखी थी।

              पुलिस को आशंका है कि यह किसी बाहरी गिरोह की करतूत हो सकती है। कोरबा से लगे सक्ती जिले में भी कुछ दिन पहले ऐसी ही घटना हुई थी। पुलिस उसी गिरोह के शामिल होने की आशंका जता रही है।

              इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि झपट मारी हुए है CCTV चेक किया जा रहा अज्ञात आरोपी की पता तलाश जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

                              प्रशिक्षण में अधिकारियों ने दिए सुझाव, सांकेतिक प्रस्तुतिकरण के...

                              रायपुर : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 471 हितग्राही हुए लाभान्वित

                              चर्चेड़ी में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, योजनाओं की...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर खिल उठी पुनीत राम की मुस्कान

                              समाधान शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories