रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने एम्स रायपुर में भर्ती विशंभर यादव का जाना कुशलक्षेम : इलाज के लिए 5-5 लाख की आर्थिक सहायता

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एम्स रायपुर में भर्ती सुरजपुर जिले के श्री विशंभर यादव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों से श्री विशंभर यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स रायपुर में  श्री नीलू गुप्ता का भी हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री नीलू गुप्ता ने बताया कि वे और श्री विशंभर यादव एक साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री विशंभर यादव और श्री नीलू गुप्ता को इलाज के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने श्री विशंभर यादव की धर्मपत्नी श्रीमती उषा यादव से भी बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि इलाज के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

                              प्रशिक्षण में अधिकारियों ने दिए सुझाव, सांकेतिक प्रस्तुतिकरण के...

                              रायपुर : खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को समय पर मिल रही खाद

                              7,110 मीट्रिक टन उर्वरक वितरित, महासमुंद जिले में पर्याप्त...

                              रायपुर : नैनो उर्वरकों ने बदली खेती की तस्वीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों...

                              Related Articles

                              Popular Categories