रायपुर : बगीचा-रेंगले मार्ग पर राजपुरी नाला में करोड़ 15 लाख की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल

              • ग्रामीणों की वर्षों मांग हुई पूरी, क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार…….

              रायपुर: वर्षों पुरानी ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग विष्णुदेव साय की सरकार ने पूरा कर दिया है।छत्तीसगढ़ शासन ने जशपुर जिले के बगीचा से रेगले मार्ग पर राजपुरी नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 15 लाख 14 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। वित्त विभाग की सहमति के बाद लोक निर्माण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि इस पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी, क्योंकि बरसात के दिनों में राजपुरी नाला उफान पर आने से बगीचा-रेगले मार्ग पर यातायात प्रभावित हो जाता था। पुल बनने के बाद अब स्थानीय लोगों को निर्बाध आवाजाही की सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि साय सरकार ने जो वादा किया था उसे पूरा कर दिया है।सौगात मिलने के बाद क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। राज्य शासन के आदेशानुसार पुल निर्माण की निविदा केवल 90 प्रतिशत बाधा रहित भूमि उपलब्ध होने के बाद ही आमंत्रित की जाएगी। साथ ही कार्य की तकनीकी स्वीकृति सक्षम अधिकारी से प्राप्त करना अनिवार्य होगा। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य पूर्ण पारदर्शिता, मितव्ययिता और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। यदि निविदा दर 10 प्रतिशत से अधिक होगी अथवा अतिरिक्त कार्य जुड़ेंगे तो पुनः प्रशासकीय स्वीकृति लेना आवश्यक होगा। साथ ही कार्य की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर कमी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : राज्यपाल डेका से लेखिका अग्रवाल ने की मुलाकात

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्यपाल श्री रमेन डेका से...

                              रायपुर : फाइलों के चक्रव्यूह से आज़ाद हुई खेती किसानी

                              किसान रमेश के चेहरे पर लौटी मुस्कान​रायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : जोंक नदी से चौन माउंटेन और हाईवा जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन...

                              Related Articles

                              Popular Categories