रायपुर : कोंडागांव जिले में एनीकट सह सौर उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 4.23 करोड़ की मंजूरी

              रायपुर: कोण्डागांव जिले में गिरलकोना एनीकट सह सौर उद्वहन सिंचाई योजना बनाई जाएगी, इससे किसानों को खरीफ मौसम में 85 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग द्वारा जिले के विकासखण्ड बस्तर के ग्राम खण्डसरा में बनने वाली इस योजना के लिए 4.23 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है। इस संबंध में जल संसाधन विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।  

              जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गिरलकोना एनीकट सह सौर उद्वहन सिंचाई योजना के पूर्ण होने पर सिंचाई की सुविधा के साथ ही, जल संवर्धन, निस्तारी एवं पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी। योजना के अंतर्गत सौर पंप और पाइप डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की स्थापना की जाएगी, जिससे किसानों को आधुनिक एवं सतत् सिंचाई प्रणाली का लाभ मिलेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : साय सरकार के सुशासन का असर

                              जल जीवन मिशन ने बदली ग्राम पंडरी की तकदीर,...

                              रायपुर : पीएम पोषण शक्ति योजना – मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश

                              सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम...

                              रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी

                              कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों को...

                              Related Articles

                              Popular Categories