कोरबा: CAF जवान ने सर्विस राइफल से अपनी साली और चाचा ससुर को गोली मारी, दोनों की मौके पर मौत, ड्यूटी छोड़कर ससुराल पहुंचा था आरोपी फिर दिया वारदात को अंजाम, SP बोले- घरेलू विवाद में हुई हत्या

              कोरबा: जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान ने सर्विस राइफल से अपनी साली और चाचा ससुर को गोली मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद भाग रहे जवान को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। घटना हरदी बाजार थाना इलाके की है।

              मृतकों की पहचान साली मदालसा बिन्धराज ​​​​​(21) और चाचा ससुर राजेश कुमार (35) के रूप में हुई है। लड़की कॉलेज में पढ़ती थी। वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है। पुलिस ने उसकी सर्विस इंसास राइफल भी जब्त कर ली है। आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है।

              CAF जवान ने सर्विस राइफल से अपनी साली और चाचा ससुर को गोली मार दी।

              CAF जवान ने सर्विस राइफल से अपनी साली और चाचा ससुर को गोली मार दी।

              जानिए क्या है पूरा मामला

              जानकारी के मुताबिक, मड़वारानी स्थित सीएएफ कैंप में जवान टेसराम बिंझवार उर्फ जगन्नाथ बिंझवार आरमोरार (बंदूक की सफाई) पद पर पदस्थ है। दो साल पहले उसकी शादी अवध बाई से हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पारिवारिक बैठक कर दोनों अलग हो गए थे।

              घटना के बाद से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है।

              घटना के बाद से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है।

              सर्विस राइफल से दागी गोलियां

              बुधवार को रिजर्व बल में उसकी ड्यूटी लगी थी। लेकिन सुबह ड्यूटी छोड़कर पैदल ही महुआ-डी से अपने घर पहुंच गया। वहां से अपनी सर्विस राइफल उठाकर सीधे उमेंदी भांठागांव पहुंचा। जिसके बाद मंदिर चौक के पास घर में घुसकर उसने साली को 2 गोली मारी, फिर भागने लगा तो चाचा राजेश पकड़ने के लिए दौड़ा।

              इसी दौरान मेन रोड पर चाचा ससुर को भी 2 गोली मार दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

              पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

              पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

              भाग रहे जवान को ग्रामीणों ने पकड़ा

              वहीं, वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी जवान को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हरदी बाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, सीएएफ कैंप के अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।

              मड़वारानी स्थित सीएएफ कैंप में जवान टेसराम बिंझवार उर्फ जगन्नाथ बिंझवार आरमोरार (बंदूक की सफाई) पद पर पदस्थ था।

              मड़वारानी स्थित सीएएफ कैंप में जवान टेसराम बिंझवार उर्फ जगन्नाथ बिंझवार आरमोरार (बंदूक की सफाई) पद पर पदस्थ था।

              घरेलू विवाद में हत्या- एसपी

              इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी का कहना है कि, शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की वजह सामने आई है। लेकिन मामले की विस्तार से जांच की जाएगी, उसके बाद ही वजह स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

                              प्रशिक्षण में अधिकारियों ने दिए सुझाव, सांकेतिक प्रस्तुतिकरण के...

                              रायपुर : कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी

                              75.73 करोड़ की लागत से 13.4 किमी फोरलेन सीमेंट...

                              रायपुर : सुशासन तिहार : समाधान शिविर में सचिन यादव का बना श्रम कार्ड

                              अब सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभरायपुर (BCC NEWS...

                              KORBA : आईटीआई चोरभट्ठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

                              कोरबा (BCC NEWS 24): शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चोरभट्ठी...

                              Related Articles

                              Popular Categories