KORBA : जेसीआई ने किया अशोक वाटिका में रस्साकशी एवं योग चुनौती का भव्य आयोजन

              कोरबा (BCC NEWS 24): जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने जेसी सप्ताह के तृतीय दिवस में सर्वजनों के लिए अशोक वाटिका में “टग ऑफ़ वार & योगा चैलेंज” नाम से कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें रस्साकशी खेल एवं सूर्य-नमस्कार, वृक्षासन सहित विभिन्न योग-आसानों की प्रतियोगिता करवाई गयी| अशोक वाटिका में उपस्थित मोर्निंग वाक् ग्रुप सहित लगभग 50 लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया एवं यह कह कर कार्यक्रम की सराहना किया कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में जुड़ाव बना रहता हैं| रस्साकशी प्रतियोगिता के विजेता चैम्बर अध्यक्ष श्री योगेश जैन एवं टीम रही; वहीँ योग चुनौती के विजेता श्री मुकेश गोयल, दीपक केवट, श्यामलाल साहू, नवीन अग्रवाल, नीरज अग्रवाल व जेसी हर्ष गुप्ता रहें| विजेताओं को जेसीआई ने पुरस्कृत भी किया| इस कार्यक्रम के दौरान जेसीआई के पुर्व अध्यक्ष ईं राज अग्रवाल, आनंद रैकवार, आनंद अग्रवाल, अध्यक्ष सीए अभिषेक अग्रवाल, कार्यक्रम निदेशक डॉ ज्योतिबाला, सचिव सीए अंकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष आयुष अग्रवाल, कपिल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष सीए त्रिलोकीनाथ बजाज, जेसीरेट अध्यक्षा सीए आयुषी अग्रवाल, मोरध्वज गर्ग सहित अन्य उपस्थित रहें| 


                              Hot this week

                              KORBA : लायंस गौरव सम्मान से सम्मानित किये गये लायन डा. नागेंद्र नारायण शर्मा

                              आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने हेतु...

                              रायपुर : दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 6.58 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              रायपुर : मोंगरा बैराज के कार्यों के लिए 2.90 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories