मॉरीशस PM ने पत्नी संग रामलला के दर्शन किए, CM योगी भी रहे साथ; सुबह काशी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में की थी पूजा

              वाराणसी/अयोध्या: मॉरीशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम ने पत्नी के साथ शुक्रवार दोपहर अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर CM योगी ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद PM अपने पत्नी और डेलीगेट्स के साथ राम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने 25 मिनट तक रामलला के दर्शन पूजन किए। करीब 45 मिनट तक अयोध्या में रहे। इसके बाद देहरादून के लिए रवाना हो गए।

              वहीं सुबह करीब पौने दस बजे काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से अभिषेक भी किया। करीब आधे घंटे तक बाबा के दरबार में रहे।

              इससे पहले, गुरुवार शाम को मॉरीशस PM दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए। उनके साथ पत्नी और 70 डेलीगेट्स भी थे। उन्होंने गंगा को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और पत्नी के साथ सेल्फी भी ली।

              मॉरीशस PM बुधवार शाम को काशी पहुंचे थे। गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था- भारत और मॉरीशस पार्टनर नहीं, परिवार हैं। यह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक मिलन है।

              वहीं, मॉरीशस PM ने कहा था-वाराणसी पहुंचने पर मुझे और मेरी पत्नी को मिले स्वागत से हम आश्चर्यचकित रह गए। मेरा मानना है कि किसी भी अन्य प्रधानमंत्री को ऐसा स्वागत कभी नहीं मिला होगा। मैं समझ सकता हूं कि आप इतनी बड़ी जीत कैसे दर्ज करते हैं।

              6 तस्वीरें देखिए…

              अयोध्या एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर को मॉरीशस पीएम का स्वागत करते सीएम योगी।

              अयोध्या एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर को मॉरीशस पीएम का स्वागत करते सीएम योगी।

              अयोध्या एयरपोर्ट पर हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मॉरीशस पीएम।

              अयोध्या एयरपोर्ट पर हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मॉरीशस पीएम।

              काशी विश्वनाथ मंदिर में शुक्रवार सुबह राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मॉरीशस के पीएम और उनकी पत्नी का स्वागत किया।

              काशी विश्वनाथ मंदिर में शुक्रवार सुबह राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मॉरीशस के पीएम और उनकी पत्नी का स्वागत किया।

              मॉरीशस के पीएम ने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से पूजन किया।

              मॉरीशस के पीएम ने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से पूजन किया।

              बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद मॉरीशस पीएम ने अपनी पत्नी को सफेद फूलों की माला पहनाई।

              बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद मॉरीशस पीएम ने अपनी पत्नी को सफेद फूलों की माला पहनाई।

              वाराणसी में काशी-विश्वनाथ मंदिर परिसर में मॉरीशस पीएम की पत्नी ने बनारसी साड़ी खरीदी।

              वाराणसी में काशी-विश्वनाथ मंदिर परिसर में मॉरीशस पीएम की पत्नी ने बनारसी साड़ी खरीदी।

              मॉरीशस PM 9 से 16 सितंबर तक भारत यात्रा पर हैं। वह तिरुपति बालाजी भी जाएंगे। इसके अलावा, मुंबई में एक व्यवसायिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पहले, डॉ. रामगुलाम मई 2014 में भारत आए थे। तब वे प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने वाले इकलौते गैर-सार्क नेता थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से सिलाई के हुनर को मिले पंख

                              रायपुर (BCC NEWS 24): महिलाओं को आर्थिक रूप से...

                              रायपुर : मदिरा दुकान राजदीप इंटरप्राइजेस के प्रबंधक को नोटिस

                              प्रतिबंधित बीयर के विक्रय के मामले में आबकारी विभाग...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बेटी के भविष्य को दी सुरक्षा

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन...

                              Related Articles

                              Popular Categories