रायपुर : प्रदेश में 155 पीजी बॉन्डेड चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति

              • ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में होगा महत्वपूर्ण सुधार

              रायपुर: राज्य शासन द्वारा चिकित्सा स्नातकोत्तर (एम.डी./एम.एस./डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में प्रवेशित एवं वर्ष 2025 की विश्वविद्यालय परीक्षा में सम्मिलित हुए पीजी बॉन्डेड चिकित्सकों को उनके अनुबंध की शर्तों के अनुरूप संविदा आधार पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कुल 155 चिकित्सकों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं, जिनकी सेवाएं आगामी आदेश तक प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में ली जाएंगी।

              इन नियुक्तियों के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में महत्वपूर्ण सुधार होगा। विशेष रूप से जिला अस्पतालों को इन नियुक्तियों का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और रोगियों को समय पर आवश्यक उपचार उपलब्ध हो सकेगा। जारी आदेशानुसार, प्रथम चरण की काउंसलिंग में 133 तथा द्वितीय चरण में 22, इस प्रकार कुल 155 पीजी बॉन्डेड चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति की गई है। इन्हें राज्य के जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापित किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : यूथ फेस्ट-2026 : सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें

                              संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की...

                              रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप ने दहिकोंगा तेंदूपत्ता फड़ का किया निरीक्षण

                              वन मंत्री ने संग्राहकों से किया सीधा संवादरायपुर (BCC...

                              रायपुर : IEVP 2026 : दुनिया देख रही है भारत का लोकतंत्र का उत्सव

                              व्यापक पैमाने से रिकॉर्ड भागीदारी तक: तमिलनाडु और पश्चिम...

                              Related Articles

                              Popular Categories