इजराइली PM बोले- कतर में रह रहे हमास नेताओं को खत्म करके ही जंग रुक सकेगी, इन्हें गाजा के लोगों की परवाह नहीं

              यरुशलम: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि कतर में रहने वाले हमास के नेताओं को खत्म करके ही जंग को रोका जा सकता है।

              नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा,

              कतर में रह रहे हमास के आतंकी लीडर्स को गाजा के लोगों की परवाह नहीं है। उन्होंने जंग को जारी रखने के लिए सीजफायर की सभी कोशिशें रोक दी हैं। उनसे छुटकारा पाकर ही हमारे सभी बंधकों को रिहा कराया जा सकेगा।

              हाल ही में इजराइल ने दोहा में हमास के नेताओं पर हवाई हमले किए थे। हमास ने कहा कि उसके वरिष्ठ नेता और वार्ता दल के सदस्य इस हमले में बच गए, लेकिन पांच सदस्य मारे गए। इनमें हमास के निर्वासित गाजा प्रमुख खलील अल-हय्या का बेटा भी शामिल है। कतर ने इस हमले की निंदा की है।

              कतर ने बताया कि उसका एक आंतरिक सुरक्षा बल का सदस्य भी मारा गया। हमास ने इस हमले को हत्या की साजिश करार दिया और कहा कि इससे गाजा युद्ध को खत्म करने की उनकी शर्तें नहीं बदलेंगी।

              इजराइल चाहता है कि हमास सभी बंधकों को रिहा करे और अपने हथियार डाले। वहीं, हमास का कहना है कि वह तब तक सभी बंधकों को रिहा नहीं करेगा, जब तक युद्ध खत्म करने का समझौता नहीं होता और फिलिस्तीनियों को स्वतंत्र राज्य नहीं मिलता।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मजबूत हो रही खेती

                              सीधे बैंक खाते में मिल रही राशि से किसानों...

                              रायपुर : नैनो उर्वरकों ने बदली खेती की तस्वीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम नियमों में बड़ा बदलाव

                              24 घंटे में मिलेगा पंजीयन प्रमाणपत्र पूरी प्रक्रिया हुई ऑनलाइनस्व-घोषणा...

                              रायपुर : अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              चैन माउंटेन मशीन और हाईवा जब्तरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories