KORBA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान से होगा सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ

        • माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान से होगा सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ, जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में होंगे जनकल्याणकारी आयोजन।

        कोरबा (BCC NEWS 24): भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितंबर) को सेवा कार्यों के साथ मनाने की परंपरा के तहत इस वर्ष भी जिले में सेवा पखवाड़ा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान की कमान खुद भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के हाथों में होगी। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में न सिर्फ स्वच्छता अभियान चलेगा बल्कि रक्तदान, वृक्षारोपण और कई अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियाँ भी पूरे जिले में रंग जमाएँगी।

        अभियान की शुरुआत जिले के कटहल गार्डन, एम.पी. नगर, कोरबा से प्रातः 7:30 बजे स्वच्छता अभियान के माध्यम से की जाएगी। इस अवसर पर जिले के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ ही आम नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। जिला संयोजक सेवा पखवाड़ा डॉ. राजीव सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने इष्ट-मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अभियान को सफल बनाएं।



                Hot this week

                रायपुर : दुर्ग में जलेंगे 6 लाख 71 हजार ‘आशीर्वाद के दीये’

                सेवा संकल्प अभियान का 17 सितंबर से शुभारंभ, पुरानी...

                रायपुर : वनांचल से उठी आत्मनिर्भरता की लौ

                PM सूर्यघर योजना से बिजली उपभोक्ता से 'ऊर्जादाता' बने...

                रायपुर : जल जीवन मिशन से बस्तर के बेसरापाल की बदली तस्वीर

                111 परिवारों को मिला शुद्ध पेयजल, जल संकट से...

                Related Articles

                Popular Categories