रायपुर : व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा तकनीकी भर्ती परीक्षा-2023 हेतु चयन सूची जारी

              • 22 से 25 सितम्बर तक होगा अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन

              रायपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा-2023 की चयन सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा मंडल से प्राप्त परिणामों के आधार पर कुल 351 पात्र अभ्यर्थियों में से 251 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन एवं अभ्यर्थीवार प्राथमिकता निर्धारण प्रक्रिया 22 सितम्बर से 25 सितम्बर 2025 तक आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय, अटल नगर, नवा रायपुर में संपन्न होगी। 

              निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 से 1 बजे तक अनुसूचित जाति के 30 अभ्यर्थी एवं अपरान्ह 3 से 5 बजे 36 अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। इसी तरह 23 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 से 1 बजे तक 38 एवं अपरान्ह 3 से 5 बजे तक 39 अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। 25 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 से 1 बजे और अपरान्ह 3 से 5 बजे तक 54-54 अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन हेतु उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से वंचित रह जाएंगे। चयन सूची एवं विस्तृत जानकारी उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइटwww.highereducation.cg.gov.in  पर उपलब्ध है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

                              कापू में दिखी बदलते प्रशासन की तस्वीररायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : ग्रामीणों तक पहुंची शासन की सेवाएं, किसान को मिला त्वरित समाधान

                              सुशासन तिहार शिविर में आवेदन के बाद निःशुल्क उपलब्ध...

                              रायपुर : नैनो उर्वरकों ने बदली खेती की तस्वीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों...

                              Related Articles

                              Popular Categories