रायपुर : कोनी एनीकट और बहतराई जलाशय सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 7 करोड़ रूपए स्वीकृत

              रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 7 करोड़ एक लाख 28 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड तखतपुर के अंतर्गत बहतराई जलाशय के उन्नयन और नहर लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 67 लाख 90 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। मस्तुरी के अंतर्गत अरपा नदी पर कोनी एनीकट में सौर सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए 3 करोड़ 33 लाख 38 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार, जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : शासन की मदद से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई ताकत

                              महामाया स्व-सहायता समूह को मिली 60 हजार रुपये की...

                              रायपुर : जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही देश और गांवों की तस्वीर – देवांगन

                              विकसित भारत संकल्प सम्मेलन गौरेला में शामिल हुए उद्योग...

                              रायपुर : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन और पेयजल को मिलेगा...

                              Related Articles

                              Popular Categories