रायपुर : बिहान योजना का कमाल : छोटी-छोटी बचत से आज लाखों में कमाई कर लखपति दीदी बनी पारसमति

              रायपुर: छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव जमडीखुर्द की साधारण महिला श्रीमती पारसमति आज आत्मनिर्भरता और सफलता की प्रेरणादायी मिसाल बन चुकी हैं। पारसमति ने वर्ष 2017 में बिहान योजना के तहत गठित जय माँ लक्ष्मी स्वसहायता समूह से जुड़कर साप्ताहिक 10-10 रुपये बचाना शुरू किया। पहली बार उन्हें 5 हजार रुपये का लोन मिला, जिससे उन्होंने तीन बकरियां खरीदीं। आगे चलकर 60 हजार रुपये की सामुदायिक निवेश निधि से उन्होंने गांव में पहली बार डी.जे. साउंड सर्विस शुरू की। इससे ग्रामीणों को दूर कस्बों में जाने की परेशानी खत्म हुई और पारसमति की आजीविका ने रफ्तार पकड़ ली। समूह की सफलता और सरकार की नीतिगत मदद से प्रेरित होकर पारसमति ने बैंक से 1 लाख रुपये का लोन लिया और आधुनिक एम्प्लीफायर व साउंड सिस्टम की खरीदी की जिससे सालाना एक लाख रूपए से अधिक की आय अर्जित कर रहीं है।

              राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे बिहान योजना और स्वसहायता समूह की बदौलत गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के ग्राम जमड़ीखुर्द की पारसमति ने 10 रुपये की मामूली बचत से अपने संघर्ष का सफर शुरू कर आज लखपति दीदी बनने तक का मुकाम हासिल कर चुकी है। पारसमति आज अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। खेती और बकरी पालन से भी उनकी आमदनी बढ़ रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि “बिहान योजना राज्य सरकार की प्राथमिकता में है और इसका लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।” पारसमति की यह उपलब्धि सरकार की नीतियों और महिलाओं के संघर्षशील प्रयासों का सफल परिणाम है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य – मुख्यमंत्री साय

                              उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाईरायपुर...

                              रायपुर : गुलाब की खेती से बदली तकदीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आमतौर पर गुलाब को प्यार...

                              रायपुर : डेयरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने...

                              Related Articles

                              Popular Categories