PM मोदी बोले- देश में चिप से लेकर शिप तक बनाएंगे, किसी पर निर्भर रहना अब मंजूर नहीं, नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया

              नोएडा: पीएम मोदी ने नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में गुरुवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ किया। उन्होंने कारोबारियों से कहा कि हम चिप से शिप तक भारत में बनाना चाहते हैं। इसलिए अपना बिजनेस मॉडल ऐसा बनाइए जो आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देता हो।

              बदलती हुई दुनिया में जो देश जितना ज्यादा दूसरों पर निर्भर रहेगा, उसकी ग्रोथ उतनी ही कॉम्प्रोमाइज रहने वाली है। इसलिए भारत को किसी पर निर्भर रहना अब मंजूर नहीं है। भारत को आत्मनिर्भर बनाना होगा। इससे पहले पीएम ने कारोबारियों से बात की। मोदी प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनके बेटे अर्जुन से भी मिले।

              ट्रेड शो की तस्वीरें देखिए…

              पीएम मोदी ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनके बेटे अर्जुन से मुलाकात की।

              पीएम मोदी ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनके बेटे अर्जुन से मुलाकात की।

              मोदी ने काफी देर तक कारोबारियों से ट्रेड शो के बारे में बातचीत की।

              मोदी ने काफी देर तक कारोबारियों से ट्रेड शो के बारे में बातचीत की।

              ट्रेड शो 29 सितंबर तक चलेगा। रूस पार्टनर देश के रूप में हिस्सा ले रहा है। अनुमान है कि इस बार ट्रेड शो में 5 हजार करोड़ का व्यापार होगा। शो में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल का लाइव डेमो होगा। यूपी के 40 जिलों के उत्पाद ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यहां 2400 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। हर दिन सुबह से रात तक सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

              मोदी ने कहा- GST पर राजनैतिक दल देश को गुमराह कर रहे

              कुछ राजनीतिक दल GST की नई दरों को लेकर देश के लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। 2014 से पहले जो सरकार चला रहे थे, उसकी नाकामियां छिपाने के लिए कांग्रेस और उसके साथी दल जनता से झूठ बोल रहे हैं।

              सच्चाई तो ये है कि कांग्रेस के समय टैक्स की लूट मची थी। लूटे हुए धन में से भी लूट होती थी। देश के आम नागरिकों को टैक्स की मार से निचोड़ा जा रहा था। ये हमारी सरकार है, जिसने टैक्स को बड़े पैमाने पर कम किया है।

              हमारी सरकार ने 12 लाख तक टैक्स फ्री किया

              मोदी ने कहा- 2014 से पहले जब हमारी सरकार नहीं थी तो सिर्फ दो लाख रुपए तक ही इनकम टैक्स माफ था। आज हमने 12 लाख रुपए तक टैक्स फ्री किया है। नए GST रिफार्म से इस साल देश के लोगों को ढाई लाख करोड़ रुपए बचने जा रहे हैं।

              देश आज गर्व के साथ GST बचत उत्सव मना रहा है। 2017 में हम GST लाए, आर्थिक मजबूती की। 2025 में फिर से GST लाए, फिर आर्थिक मजबूती करेंगे। जैसे-जैसे आर्थिक मजबूती होगी, टैक्स का भार कम होता जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर खिल उठी पुनीत राम की मुस्कान

                              समाधान शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभरायपुर...

                              रायपुर : गांव में ही मिला जाति प्रमाण पत्र

                              बच्चों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कानरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              चैन माउंटेन मशीन और हाईवा जब्तरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 471 हितग्राही हुए लाभान्वित

                              चर्चेड़ी में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, योजनाओं की...

                              रायपुर : राज्य के सिंचाई जलाशयों में 52 फीसद से अधिक पानी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट...

                              Related Articles

                              Popular Categories